• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

राशिफल 2019

Author: --- | Last Updated: Thu 4 Jan 2018 2:56:03 PM

पेश है राशिफल 2019, जानें वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? साल 2019 में नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक और वैवाहिक जीवन को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे? क्या इस वर्ष मिलेगी आपको कोई बड़ी सौगात या पूरी होगी मन की मुराद? भविष्यफल 2019 की मदद से आप अपने करियर, व्यापार और आर्थिक जीवन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे में जान सकेंगे। अपनी वार्षिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए यह राशिफल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इसमें दिया गया फलकथन न केवल आपके जीवन को सुगम बनाएगा बल्कि यह आपके लिए भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। इस राशिफल 2019 को वैदिक ज्योतिष की गणनाओं के आधार पर तैयार किया गया है इसलिए यह राशिफल पूर्ण रूप से वैज्ञानिक और बेहद सटीक है। इस राशिफल को पढ़कर नए साल को लेकर आपकी कई जिज्ञासाओं का समाधान मिलेगा। साथ ही इसमें दिए गये उपाय को करने से आपकी आने वाली समस्याएँ दूर होंगी। नीचे आपकी राशि के अनुसार साल 2019 के भविष्य को बताया गया है। साथ ही इसमें दिए गए हैं आसान उपाय जिनकी मदद से आप इस वर्ष को सफल और सार्थक बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अपनी चंद्र राशि के अनुसार पढ़ें भविष्यफल 2019 और जानें वर्ष 2019 की भविष्यवाणी में क्या है आपके लिए बड़ी सौगात?

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैसा होगा राशिफल 2022

मेष राशिफल 2019

मेष राशिफल 2018

इस साल मार्च अप्रैल और नवम्बर-दिसम्बर के महीनों को छोड़कर बाकी समय बृहस्पति आपके अष्ट्म में रहेगा अत: भाग्य का साथ कम मिल पाएगा। ऐसे में बड़ी सूझ बूझ के साथ काम करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं दिखानी है। यदि खुद ड्राइव करते हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। शिक्षार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। हालांकि शोध के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए साल औसत है लेकिन अचानक धन प्राप्ति की सम्भावनाएं बन रही हैं। प्रेम व दाम्पत्य के लिए भी साल औसत रह सकता है। काम-धंधे के लिए साल मिला जुला रह सकता है लेकिन तकनीकी जानकारों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: हर महीने के तीसरे शनिवार को चार जटा वाले नारियल पानी में बहाएं और गणेश जी की पूजा करें।

मेष राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मेष राशिफल 2019

वर्ष 2019 में कब बन रहे हैं आर्थिक उन्नति के योग?: आर्थिक रिपोर्ट

वृष राशिफल 2019

वृष राशिफल 2018

सामान्य तौर पर यह साल आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। खासकर मार्च अप्रैल और नवम्बर-दिसम्बर के महीनों में आपको अपने स्वास्थ्य के लिए खास खयाल रखना होगा। शिक्षा के लिए साल अच्छा है। विदेशी भाषाओं और तकनीक से जुड़ी शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में साल कुछ खर्चे करा सकता है लेकिन आमदानी होती रहेगी। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल काफ़ी अच्छा रहने वाला है। वहीं काम धंधे में अधिक मेहनत करने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम मिलते रहेंगे।

उपाय: चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें और भगवान शिव की पूजा करें।

वृष राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : वृष राशिफल 2019

मिथुन राशिफल 2019

मिथुन राशिफल 2018

यह साल आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है लेकिन विशेष बात यह है कि आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा ही मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो प्रथम भाव पर शनि की दष्टि को देखते हुए इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। शिक्षा के लिए साल औसत रह सकता है लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। आमदनी में कुछ धीमापन रह सकता है लेकिन बचन होने की अच्छी सम्भावनाएं हैं। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल औसत है अत: इन सम्बंधों में लापरवाही न दिखाएं। वर्षांत में अनुकूल परिणाम मिलने की अच्छी सम्भावनाएं है। काम धंधे में कुछ धीमापन रह सकता है लेकिन नौकरी पेशा को बेहतर लाभ मिलने की सम्भावनाएं।

उपाय: सात्विक रहें और गुरुवार को केशर मिश्रित हलवा मंदिर में दान करें।

मिथुन राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मिथुन राशिफल 2019

कर्क राशिफल 2019

कर्क राशिफल 2018

इस साल आपको मिले जुले परिणाम मिलने की सम्भावनाएं हैं। खासकर आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहना है। तथ्यात्मक रहकर निर्णय लेने की सलाह आपको दी जाती है। हालांकि पंचम भाव में स्थित गुरु इस काम में आपकी मदद भी करेगा लेकिन किसी के बहकावें में आपने से बचना होगा। शिक्षा के लिए भी यह साल सामान्यत: अनुकूल है। आर्थिक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। विशेषकर अच्छी कमाई होने की अच्छी सम्भावनाएं हैं। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल काफी अनुकूल रहेगा। काम धंधे के लिए भी साल अनुकूलता समेटे हुए है।

उपाय: महीने के अंतिम शनिवार को पानी में बादाम बहाएं और सात्विक बने रहें।

कर्क राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : कर्क राशिफल 2019

हमारे विद्वान ज्योतिषी से प्राप्त करें: करियर रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019

सिंह राशिफल 2018

सामान्यत: यह साल आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। कामों के बनने और मानसम्मान के बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन लाभ और धन भाव पर शनि का प्रभाव आर्थिक मामलों में थोड़ा असंतोष दे सकता है। स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन पेट की कुछ परेशानियां हो सकती हैं। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है, खासकर उच्च शिक्षार्थियों को विशेष परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह साल औसत रह सकता है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए भी साल औसत है लेकिन वर्षांत में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी की तुलना में व्यापार के लिए साल अच्छा रहेगा।

उपाय: बड़े बुजुर्गों की सेवा करें और शिव उपासना करें।

सिंह राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : सिंह राशिफल 2019

कन्या राशिफल 2019

कन्या राशिफल 2018

इस साल सामान्यत: अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं लेकिन कभी कभार मानसिक तनाव से दो-चार होना पड़ सकता है। साथ ही पेट की कुछ परेशानी रह सकती है लेकिन कोई बड़ी स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी होने के योग नहीं है। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। घर से दूर रह कर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को और अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। लाभ भाव पर पड़ने वाली गुरु की दृष्टि संकेत कर रही है कि आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम के लिए साल औसत हैं लेकिन वैवाहिक मामलों के लिए साल अनुकूल रहेगा। प्रयास करने की स्थिति में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव सम्भावित है।

उपाय: प्रत्येक चौथे महीने रुद्राभिषेक करें और अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।

कन्या राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : कन्या राशिफल 2019

तुला राशिफल 2019

तुला राशिफल 2018

अति उत्साही होने से बचेंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे क्योंकि इस साल आपके भीतर ऊर्जा का असंतुलन देखने को मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी परेशानी आती नज़र नहीं आ रही है लेकिन यदि श्वांस या फ़ेफ़ड़े से सम्बंधित कोई परेशानी है तो सजग रहने की जरूरत रहेगी। शिक्षा के लिए साल औसत है लेकिन कानून के विद्यार्थियों व प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षार्थियों के लिए साल अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में यह साल अच्छा है। प्रेम व दाम्पत्य के मामले में औसत परिणाम मिलने की सम्भावनाएं है। काम धंधे के लिए साल कुछ धीमापन दिखा सकता है।

उपाय: आतिथ्य सत्कार दिल से किया करें और नियमित रूप से माथे पर केशर का तिलक लगाएं।

तुला राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : तुला राशिफल 2019

वृश्चिक राशिफल 2019

वृश्चिक राशिफल 2018

इस साल सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन कुछ आर्थिक अनियमितताएं या घरेलू परेशानियां रह सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन कभी कभार मानसिक खिन्नता रह सकती है साथ ही खान पान पर संयम रखने की सलाह भी दी जाती है। वैसे तो शिक्षा के लिए साल अनुकूल है लेकिन उच्च शिक्षार्थियों को तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। आमदनी के लिए साल अच्छा है लेकिन बचत करने में परेशानी रह सकती है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल अच्छा है, विवाह के योग बनेंगे। काम धंधे के लिए साल बेहतर है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा बीच-बीच में सहकर्मी से कुछ कहा सुनी भी हो सकती है।

उपाय: नंगे पांव नजदीकी मंदिर में जाएं और आर्थिक रूप से दलितों की मदद करें।

वृश्चिक राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : वृश्चिक राशिफल 2019

जानें साल 2019 में कैसी रहेगी आपकी मैरिड लाइफ: मैरिज रिपोर्ट

धनु राशिफल 2019

धनु राशिफल 2018

लग्न पर शनि केतु का प्रभाव व गुरु का द्वादस भाव में प्रभाव अधिकांश समय रहेगा अत: इस साल लगभग हर मामले में आपको सावधानी से काम करने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। यह साल स्वास्थ्य के लिए सामान्यत: औसत रहने वाला है। ऐसे में अपनी प्रकृति के अनुसार आहार बिहार जरूरी रहेगा। आमदनी की तुलना में खर्चे अधिक रह सकते हैं अत: पूर्व में बचत किए हुए धन के खर्च होने की भी सम्भावनाएं हैं। इस साल आपको निजी जीवन में भी विशेष सावधान रहना होगा, बेवजह बात का बतंगड़ बनाने से भी बचना होगा। हालांकि वर्षांत बेहतर परिणाम दे सकता है। काम-धंधे के में औसत अनुकूलता रहने के योग हैं।

उपाय: स्वयं को सात्विक रखना होगा और प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

धनु राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : धनु राशिफल 2019

मकर राशिफल 2019

मकर राशिफल 2018

यह साल सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं लेकिन नींद में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थी बिल्कुल भी लापरवाह न हों। व्ययेश गुरु अधिकांश समय आपके लाभ भाव में रहेगा जो खर्चों में कुछ कमी करवा सकता है साथ ही साथ आमदनी के श्रोत भी बढ़ सकते हैं। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल अनुकूलता देने का वादा कर रहा है।

उपाय: यथासम्भव गरीबों में भोजन बांटें और चांदी का कड़ा पहनें।

मकर राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मकर राशिफल 2019

कुम्भ राशिफल 2019

 कुम्भ राशिफल 2018

वैसे तो साल अच्छे परिणाम देने का वाद कर रहा है लेकिन कभी कभार आपके भीतर एक ज़िद देखने को मिलेगी, उससे बचने की कोशिश आपको करनी होगी। हालांकि इस साल कभी कभार बीमारी का भ्रम भी हो सकता है, थोड़ी थकावट भी अनुभव हो सकती है लेकिन किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। व्यवसायिक शिक्षार्थियों के लिए साल और भी अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। आर्थिक मामलों में भी साल अच्छे परिणाम देता प्रतीत हो रहा है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल औसत लेकिन वर्षांत अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है।

उपाय: धार्मिक स्थानों में बादाम बाटें और सात्विक रहें।

कुम्भ राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : कुम्भ राशिफल 2019

वर्ष 2019 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य ? हमारे ज्योतिषाचार्य से प्राप्त करें: हेल्थ रिपोर्ट

मीन राशिफल 2019

मीन राशिफल 2018

आपका राशि स्वामी भाग्य भाव में है अत: भाग्य का साथ तो मिलता रहेगा लेकिन कर्म करना भी बहुत जरूरी रहेगा। कर्म स्थान पर शनि व केतु आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है लेकिन परिणाम संतोषप्रद रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बृहस्पति की दृष्टि लग्न पर है अत: स्वास्थ्य में औसत अनुकूलता रहेगी। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों को और अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। आमदनी में कुछ बाधाएं तो रहेंगी लेकिन आमदनी होती रहेगी। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूलता रहेगी लेकिन मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।

उपाय: खुद को सात्विक रखना होगा और प्रत्येक चौथे महीने रुद्राभिषेक करवाना चाहिए।

मीन राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मीन राशिफल 2019
More from the section: Horoscope 2496
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved